बागेश्वर के डिग्री कॉलेज खेल मैदान में क्रिकेट मैच खेलने को तैयार दोनों टीमें। संवाद न्यूज एजें?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सूरजकुंड स्पोर्ट्स क्लब कठायतबाड़ा की ओर से आयोजित बलवंत सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को मनकोट एकादश का मुकाबला शिखर भनार एकादश से हुआ। जिसे मनकोट ने बेहतरीन खेल की बदौलत 40 रनों से जीत लिया। शनिवार को ड्रीम एकादश और थापा मोटर्स के बीच मैच होगा।
मनकोट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। 154 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिखर भनार की टीम 18 ओवरों में 113 रनों पर ही सिमट गई। अंपायर करन और राहुल रहे। मैच का शुभारंभ भाजयुमो के सदस्य दीपक खेतवाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैदान में खेल भावना का परिचय देने के लिए कहा। इस दौरान संजय, सुशील ने स्कोरर, गणेश धपोला, संजीव खेतवाल, मनोज खेतवाल, दीपक हरड़िया, विक्की परिहार, कासिम, शशि कोरंगा आदि थे।