फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में जल संस्थान कर्मियों ने विभाग की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन

विज्ञापन
बागेश्वर में विभागीय अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन करते जल संस्थान कर्मी। संवाद न्यूज ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। 15 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने विभाग की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। कर्मचारियों ने ठेका प्रथा समाप्त करने, विभागीय संविदा देने, वेतन का भुगतान करने सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। समस्याओं का संज्ञान नहीं लिए जाने पर आंदोलन को तेज करने की भी चेतावनी दी। शुक्रवार को कांग्रेस ने कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देकर उनकी विभाग से उनकी जायज मांग पूरी करने को कहा।
विज्ञापन

उत्तराखंड जल संस्थान संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के चंचल सिंह की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए हवन किया। संचालन करते हुए पूरन चंद्र चौबे ने कहा कि कर्मचारी मांगों को लेकर लामबंद हैं लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या सुनने को तक तैयार नहीं है। उनकी बुद्धि को सही मार्ग दिखाने के लिए हवन कराया जा रहा है। कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने कहा कि कड़ी मेहनत करने वाले कर्मचारियों की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए।
विभाग को अपने रवैये में बदलाव लाकर कर्मचारियों की परेशानी को समझना होगा। कहा कि पार्टी कर्मचारियों की जायज मांगों का समर्थन करती है। जल्द कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी निदान होना चाहिए। इस मौके पर कुशल सिंह रावत, राजेंद्र जोशी, रोहित राम, कुंदन परिहार, प्रेम सिंह, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, ललित बिष्ट, अर्जुन देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें