फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिले में पल्स पोलियो अभियान का आगाज, 18349 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ हो गया है। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। जिला अस्पताल में नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बच्चों को दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। गरुड़ क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा और कपकोट में नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी ने अभियान का आगाज किया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रमोद जंगपांगी ने बताया कि जिले में कुल 18349 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के पहले दिन कुल 16512 बच्चों को बूथों पर दवा पिलाई गई। ब्लॉकवार आंकड़ों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गरुड़ ब्लॉक में 5367 के लक्ष्य के सापेक्ष 3927, बागेश्वर ब्लॉक में 6664 के लक्ष्य के सापेक्ष 7218 और कपकोट ब्लॉक में 6318 के लक्ष्य के सापेक्ष 5367 बच्चों को बूथ कवरेज के तहत दवा पिलाई गई।
अभियान के पहले दिन बूथ पर आने से वंचित रहे और छूटे हुए बच्चों के लिए सोमवार और मंगलवार को विशेष खोजी अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को दवा जरूर पिलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें