फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गधेरे में नहाने गए युवक की मिर्गी का दौरा पड़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के फल्याटी गांव निवासी एक युवक को गधेरे में नहाने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो वह गधेरे में मृत मिला। देर शाम युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के फल्याटी गांव निवासी इंद्र कुमार (23) पुत्र प्रेम राम बृहस्पतिवार को घर से कुछ दूर धारे में पानी भरने गया था। इस दौरान वह पास में बह रहे गधेरे में नहाने उतर गया। गधरे में नहाने के दौरान युवक को मिर्गी का दौरा पड़ गया। इस कारण उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई है। युवक के काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। प्रेम राम पुत्र की खोज को धारे की ओर निकले जहां उन्हें इंद्र कुमार मृत मिला।
युवक पांच भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। युवक की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। भाई-बहनों का भी बुरा हाल है। युवक के पिता लोक निर्माण विभाग में ठेकेदार है। गांव की प्रधान चंद्रा देवी ने बताया कि देर शाम युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक घर से धारे में पानी लेने गया था। यदि वह गधेरे में नहाने नहीं उतरता तो शायद उसकी जान बच जाती। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन राम ने बताया कि इंद्र कुमार ने 12वीं तक पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें