बागेश्वर। पुलिस ने आरे बाईपास के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन से एक पेटी अवैध देसी शराब बरामद कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर और पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद्र जोशी के निर्देशन में पुलिस का अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहा अभियान जारी है। पुलिस आरे बाईपास के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने वाहन (यूके-02-टीए-1848) से देसी शराब एक पेटी (12 बोतल) बरामद की।
पुलिस ने शराब ले जा रहे मदन राम निवासी अनर्सा बागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में थाने में धारा 60 /72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिलक राम वर्मा, उप निरीक्षक सुरभि राणा, प्रेम राम, जनार्दन कोरंगा आदि शामिल थे। ब्यूरो