फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय वाहन चालकों का ग्रेड वेतन 2800 किया जाए

विज्ञापन
राजकीय वाहन चालक महासंघ कार्यकारणी के पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय वाहन चालक महासंघ के विकास भवन सभागार में हुए द्विवार्षिक अधिवेशन में वाहन चालकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने राजकीय वाहन चालकों का ग्रेड वेतन 2400 से बदल कर 2800 करने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि विभागों में नए वाहन क्रय किए जाने चाहिए। पीआरडी, उपनल के संविदा वाहन चालकों को उन्हीं के विभागों में नियमित किया जाए। नियमितीकरण नहीं होने से पीआरडी और उपनल के संविदा वाहन चालकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि महासंघ को एक कमरा आवंटित किया जाए।
उन्होंने राजकीय वाहन चालकों का ग्रेड वेतन 2400 से बदल कर 2800 करने की मांग की। महासंघ ने पीआरडी जवान सुंदर राम को संघ की तरफ से पांच हजार रुपये स्वास्थ्य लाभ के लिए दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया। अध्यक्षता नंदन सिंह दौसाद और संचालन महेश चंद्र तिवारी ने किया।
विज्ञापन

दोसाद जिलाध्यक्ष, तिवारी महामंत्री चुने गए
बागेश्वर। राजकीय वाहन चालक महासंघ कार्यकारिणी के चुनाव में नंदन सिंह दोसाद जिलाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष, महेश चंद्र तिवारी जिला महामंत्री, केदार सिंह फत्र्याल कोषाध्यक्ष, किशन राम लोबियाल ऑडिटर, राजेंद्र सिंह बिष्ट संगठन मंत्री, भूपेंद्र सिंह टंगडिया क्षेत्रीय मंत्री, आन सिंह बिष्ट, गोसाई सिंह संरक्षक चुने गए। चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री केपी मिश्रा थे। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें