बागेश्वर में पुलिस की गिरफ्त में युवक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर पुलिस ने 3.36 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
शक के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बागेश्वर के हाईडिल तिराहे पर एक स्विफ्ट डिजायर कार (यूके02ए2797) की तलाशी ली। कार में सवार अर्जुन वाल्मीकि (27) हाल निवासी नुमाइशखेत (बागेश्वर) मूल निवासी धुनाली स्टेशन जिला संभल (यूपी) के कब्जे से 3.36 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली में 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। बाद में कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी, कांस्टेबल मनोज कुमार, सूरज कुमार, राजेंद्र कुमार शामिल थे। संवाद
फोटो 05 बीजीएस 4 पी