फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित होने की झूठी सूचना देने वाला सिरफिरा गिरफ्तार

विज्ञापन
बागेश्वर के कपकोट में पुलिस की गिरफ्त में कोरोना की गलत सूचना देने वाला आरोपी। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करके खुद को कोरोना पीड़ित बताने वाले सिरफिरे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

चार अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम प्रकाश राम पुत्र शेर राम निवासी ओखलधार कपकोट बताते हुए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर खुद को कोरोना वायरस से पीड़ित होने की सूचना दी। जांच में मामला झूठा पाए जाने पर कपकोट थाने में आईपीसी की धारा 177/188 और 54 आपदा प्रबंधन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।
एसपी रचिता जुयाल ने कपकोट थाने के प्रभारी निरीक्षक टीआर वर्मा को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कपकोट पुलिस उपाधीक्षक संगीता के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कपकोट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को नरगड़ा कपकोट से युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपना नाम योगेश हरड़िया पुत्र आन सिंह निवासी नरगड़ा कपकोट बताया। उसने ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर प्रकाश राम के नाम से कोरोना वायरस से संक्रमित होने की गलत सूचना दी थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अकरम अहमद, कांस्टेबल गिरी आनंद, रमेश गड़िया शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें