फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से पैदल बागेश्वर पहुंचे दो लोग, होम क्वारंटीन में रखे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। दो स्थानीय युवक देहरादून से पैदल चलकर शनिवार को बागेश्वर पहुंच गए। दोनों को प्रशासन ने होम क्वारंटीन में रखा है। शनिवार रात दिल्ली और मुरादाबाद से आए पांच लोगों को केएमवीएन गेस्ट हाउस स्थित क्वारंटीन में भी रखा है। अब क्वारंटीन में रखे गए लोगों की संख्या 22 हो गई है। देहरादून से पैदल शनिवार को बागेश्वर पहुंचे कठायतबाड़ा निवासी पहुंचे चाचा, भतीजे को होम क्वारंटीन में रख दिया गया है। इन लोगों को स्थानीय लोगों की सूचना पर रविवार सुबह जिला अस्पताल में जांच की गई। दोनों लोग 30 मार्च को देहरादून से पैदल चले थे। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों लोगों की मेडिकल जांच सामान्य पाई गई है। इसके चलते दोनों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। बताया कि पूरे परिवार की मेडिकल जांच की गई है। इन लोगों को घर में रहने के निर्देश दिए गए हैं। बाकायदा दोनों लोगों के घर पर कोरोना संक्रमण की शर्तों को लेकर पर्चे चस्पा किए गए हैं। इनसे स्वघोषणा पत्र भरवाया गया है। 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। इन पर प्रशासन की नजर हैं। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें