बागेश्वर। बागेश्वर जिले में तीन दिन में पांच बाल विवाह रुकवाने के मामले का राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर मामले में जवाब मांगा है।
महिला आयोग की उपाध्यक्ष मिश्रा ने सोमवार को डीएम विनीत कुमार को लिखे पत्र में कहा कि बागेश्वर जिले में एक सप्ताह के भीतर बाल विवाह से संबंधित पांच मामले सामने आए हैं। आयोग की उपाध्यक्ष ने डीएम से पूछा कि बाल विवाह के मामले सामने आने के बाद अब क्या प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। क्या इससे पहले भी बाल विवाह के मामले सामने आए हैं। किस स्तर पर चूक हो रही हैं, इससे अवगत कराएं, ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो। बता दें कि बीते सप्ताह वन स्टॉप सेंटर कपकोट और गरुड़ में पांच बाल विवाह रुकवा चुका है। गरुड़ में तो एक बरात नाबालिग दुल्हन के घर पहुंच भी चुकी थी। बरात को वापस लौटाया गया।