फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के महेश ने आईआईटी जैम में 31वीं रैंक हासिल की

Fri, 24 Mar 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर के होनहार छात्र महेश सिंह ने आईआईटी जैम में ऑल इंडिया स्तर पर 31वीं  रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। महेश की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है। मूल रूप से सुरकाली गांव निवासी महेश सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महर्षि स्कूल और इंटरमीडिएट जवाहर नवोदय विद्यालय से उत्तीर्ण की।
विज्ञापन



 वर्तमान में वह हंसराज कालेज दिल्ली से केमिस्ट्री आनर्स में फाइनल ईयर के छात्र हैं। महेश के पिता दर्वान सिंह हरड़िया आर्मी से रिटायर हो चुके हैं। माता सुमन हरड़िया गृहणी हैं। महेश की इस उपलब्धि पर चंद्र सिंह, जीएस बाफिला, प्रकाश साह सहित महर्षि स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालयों के शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है। जनपद वासियों ने महेश के आईआईटी जैम में चयन को जिले के लिए उपलब्धि बताया है। महेश का परिवार वर्तमान में बागेश्वर के कठायत बाड़ा में रहता है।  
विज्ञापन

     
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें