फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: होली पर वेतन देने की नहीं मानी मांग, धरने पर बैठे मैग्नेसाइट कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मैग्नेसाइट कंपनी के कर्मचारियों ने फिर से धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने होली पर एक महीने का वेतन और दस हजार रुपये देने की मांग की थी। कंपनी की ओर से पांच हजार रुपये देने का लिखित आश्वासन मिला था, लेकिन वह भी पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन

एक साल से अधिक समय तक बंद रहने के बाद फैक्टरी का कामकाज कोर्ट के आदेश के फिर शुरू हो गया है, लेकिन मैग्नेसाइट कंपनी की व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं लौट रही हैं। सोमवार को कंपनी की माइन कार्यालय के आगे कर्मचारियों ने सुबह 11 से फिर धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे शांति लाल ने बताया कि विगत 26 फरवरी को जीएम से वेतन को लेकर वार्ता हुई थी। प्रत्येक कर्मचारी को होली से पहले एक महीने का वेतन और दस हजार रुपये का भुगतान करने की मांग की गई थी। जीएम ने इसमें असमर्थता जताते हुए 28 फरवरी की सुबह 11 बजे तक प्रत्येक कर्मचारी को पांच-पांच हजार रुपये भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया था।
दो मार्च तक भी खाते में रुपये नहीं आए तो कर्मचारियों को होली का त्योहार मनाना छोड़कर धरने पर बैठना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर गायत्री प्रसाद, सुरेंद्र लाल, दिनेश जोशी, राजेश कुमार, हरीश सिंह, कैलाश सिंह समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें