फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रोडवेज चला रहा अतिरिक्त सेवा, केमू की मात्र चार बसें चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। होली पर्व पर रोडवेज बसों का संचालन सुचारू रखने के लिए रोडवेज ने प्रोत्साहन योजना शुरू की है जबकि केमू की बसों का संचालन प्रभावित हो गया है। केमू के चालक-परिचालकों के अवकाश पर जाने के कारण मात्र तीन-चार बसों का ही संचालन हो रहा है। वहीं रोडवेज की दिल्ली रूट पर अतिरिक्त बस चलने से यात्रियों को काफी लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को केमू की केवल चार बसों का ही संचालन बागेश्वर से हल्द्वानी रूट पर हुआ। इस रूट पर सामान्य दिनों में 18 सेवाएं चलती हैं। रामनगर और पिथौरागढ़ के साथ ही जिले के ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बस सेवाएं भी होली पर्व के चलते प्रभावित हो गईं हैं। इसके उलट रोडवेज की सेवाएं बदस्तूर जारी हैं। जिले से दिल्ली रूट पर चलने वाली तीन सेवाओं के अलावा एक अतिरिक्त सेवा भी चल रही है। इसका लाभ दिल्ली और अन्य लंबी दूरी से लौटने वाले लोगों को मिल रहा है। पर्व के दौरान सेवा सुचारू रखने के लिए रोडवेज ने विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके तहत 27 फरवरी से नौ मार्च तक नियमित कार्य करने वालों को 1500 रुपये और एक अवकाश के साथ कार्य करने वालों को 1200 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे।

कोट

दिल्ली रूट पर अतिरिक्त सेवा चल रही है। प्रवासियों की संख्या को देखते होली के बाद तक यह जारी रहेगी। होली पर्व पर भी बस सेवाओं का संचालन जारी रहेगा। इस दौरान कार्य करने वाले स्टाफ को विशेष प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा। -अनिल सिंह, कार्यशाला प्रभारी, रोडवेज डिपो, बागेश्वर
विज्ञापन


कोट
चालक-परिचालकों के अवकाश पर जाने से बस सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। हालांकि यात्रियों की संख्या भी कम होने से अधिक परेशानी नहीं है। होली के बाद पूर्ववत बसों का संचालन हो जाएगा। -देवेंद्र रावत, स्टेशन इंचार्ज, केमू, बागेश्वर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें