बागेश्वर में छात्र-छात्राओं को हैंडवाश का प्रयोग करने का तरीका सिखाता रेडक्रास सोसायटी का सदस्य
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रेडक्रास सोसायटी और नेहरू युवा केंद्र की ओर से जीआईसी गागरीगोल और जीजीआईसी पुरड़ा में छात्र-छात्राओं को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया।
जीआईसी गागरीगोल और जीजीआईसी पुरड़ा में रेडक्रास के वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी और शंकर लाल टम्टा ने कोरोना महामारी से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने सार्वजनिक स्थल पर आवश्यक रूप से मास्क पहनने की अपील की।
रेडक्रास के सदस्य और नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर प्रमोद जोशी ने हैंडवाश से हाथ को साफ करने का तरीका बताया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया, प्रधानाचार्य सोनिया, दीपक पाठक, प्रवक्ता ममता पांडेय, चंद्रप्रभा मिश्रा, हेम उपाध्याय आदि मौजूद थे।