बागेश्वर के इंडेन गैस कार्यालय में रखे छोटू सिलिंडर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का छोटू सिलिंडर छोटे व्यवसायी मसलन चाय वाले, रेहड़ी और ढाबे वालों के लिए काफी उपयोगी है। पांच किलो के इस सिलिंडर का संयोजन 1364.50 रुपये में मिल रहा है। सिलिंडर 423 रुपये में रीफिल होता है।
करीब पांच वर्ष पूर्व इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने छोटू सिलिंडर की योजना शुरू की थी। कम लागत में उपलब्ध होने वाला यह सिलिंडर छोटे व्यवसायियों के लिए लाभकारी है। कम कीमत होने के कारण छोटे व्यापारी आसानी से छोटू सिलिंडर का संयोजन ले सकते हैं। काफी कम वजनी यह सिलिंडर लाने-ले जाने में भी आसान है। इसके बारे में जानकारी का अभाव ही कहा जाएगा कि पांच वर्ष में मात्र 40 संयोजन ही व्यापारियों ने लिए हैं। इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक प्रकाश पंत ने बताया कि गैस एजेंसी के साथ ही दो अन्य स्थानों से छोटू गैस सिलिंडर का संयोजन लेने और रीफिल कराने की व्यवस्था है। इसका लाभ व्यवसायियों को उठाना चाहिए। पी