फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन बुझाई चिरपतकोट के जंगल की आग

विज्ञापन
गरुड़ के लखमार में लगी आग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। आखिरकार वन विभाग ने चिरपतकोट के जंगल में लगी आग बुझा ही दी। वन विभाग ने जंगल में नियंत्रित फुकान (कंट्रोल बर्निंग) की बात कही थी लेकिन तीन दिन तक जंगल के धधकने से वन विभाग के दावे पर सवाल खड़े हो गए थे। वन विभाग की टीम ने शुक्रवार रात आग बुझा दी।
विज्ञापन

कपकोट से करीब सात किमी की दूरी पर स्थित चिरपतकोट के जंगल में बुधवार से आग लगी थी। बृहस्पतिवार को वन विभाग ने नियंत्रित फुकान करने की जानकारी दी थी लेकिन जब जंगल बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार दोपहर तक भी धधकते रहे तो विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे। जंगल की आग फैल गई थी। लोग नाराज थे। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की थी।
वन पंचायत में लगी आग पर पाया काबू
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ रेंज की अणां वन पंचायत में शुक्रवार रात आग लग गई थी। ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह आग बुझाने की कोशिश की रेंजर सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि टीम को भेजकर आग को काबू में कर लिया गया था। आग लगने के कारणों पता नहीं चल सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें