फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर जिले की दोनों सीटों पर खिला कमल

Sat, 11 Mar 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर जिले की दोनों सीटों पर कमल खिला। सुरक्षित बागेश्वर विधानसभा सीट पर भाजपा के चंदन राम दास ने 14567 मतों के अंतर से विजय हासिल की। कपकोट सीट पर भाजपा के बलवंत भौर्याल 5882 के अंतर से विजयी रहे। 
विज्ञापन



सुरक्षित बागेश्वर विधानसभा सीट में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी चंदन राम दास को कुल 33792 मत मिले। कांग्रेस के बालकृष्ण को 19225 मत मिले। बसपा प्रत्याशी बसंत कुमार को 11038 मत मिले। यूकेडी के जीवन लाल को 1207 मत, निर्दलीय बची लाल को 676 मत मिले। बागेश्वर सीट में 1541 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। 


कपकोट सीट में भाजपा उम्मीदवार बलवंत भौंर्याल 27213 मतों के साथ विजयी रहे। दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी ललित फर्स्वाण को 21231 मत मिले। बसपा प्रत्याशी भूपेश उपाध्याय को 6964 मत मिले। यूकेडी के राम सिंह ऐठानी को 951 मत, निर्दलीय करम सिंह दानू 196 मत, गोविंद लाल को 220 मत, दयाल सिंह कपकोटी को 691 मत, भगवत सिंह डसीला को 1242 मत मिले। कपकोट सीट में 1116 ने नोटा का बटन दबाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें