बागेश्वर। सैम मंदिर वार्ड के सैम मंदिर में शिव महापुराण कथा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं। मंदिर में शाम को भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को व्यास गणेश दत्त जोशी ने श्रद्धालुओं को पूजा और भक्ति का महत्व बताया। कहा कि भगवान शिव सच्चे भाव से की गई भक्ति से जल्द प्रसन्न होते हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष दयाल पांडेय ने बताया कि वार्ड समेत नगर के अन्य क्षेत्रों से भी लोग कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने अधिकाधिक लोगों से शिव कथा सुनकर पुण्य अर्जित करने की अपील की है।