फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वृद्धा से लूटपाट के आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई राजस्व पुलिस

Mon, 12 May 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनी गांव की घटना, लोगों में डर का माहौल
विज्ञापन

गरुड़(बागेश्वर)। लखनी गांव में घर में घुसकर वृद्धा से लूटपाट करने वाले व्यक्ति को राजस्व पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के लोगों में डर बना हुआ है। शनिवार को हुई घटना का राजस्व पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लखनी गांव में अकेले रहने वाली वृद्धा रेवती देवी ने बताया था कि शनिवार को एक बदमाश घर में घुसा और कान से सोने के झुमके छीन लिए। इसके बाद वह पूरी तरह लहूलुहान हो गई थीं। बदमाश ने घर में रखे 10 हजार रुपये की नकदी भी चुरा ली थी। सोमवार को राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और बुजुर्ग महिला से पूछताछ की। लोगों का कहना है कि इस तरह लूटपाट की घटनाएं होना चिंतनीय है। उन्होंने शीघ्र आरोपी को पकड़ने की मांग की है। राजस्व उप निरीक्षक रेनू भंडारी ने बताया कि आरोपी को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें