फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में पालिका पार्किंग के लिए ढूंढ रही जगह

विज्ञापन
बागेश्वर की निर्माणाधीन पार्किंग के लिए हुआ कार्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के लोगों को पार्किंग की समुचित सुविधा मिलने में अभी काफी समय लगेगा। नगर में 60 वाहन क्षमता की दो मंजिली पार्किंग का निर्माण हो रहा है। इसमें भी एक साल का समय लगने की संभावना है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप इस साल मार्च में जिला मुख्यालय के गरुड़ रोड में करीब दो करोड़ लागत की दोमंजिली पार्किंग का निर्माण नगरपालिका करा रही है। पार्किंग का कार्य भी शुरू हो गया है। बरसात में भूस्खलन के बाद काफी मलबा निर्माणाधीन पार्किंग स्थल पर आ गिरा। बरसात में पार्किंग का निर्माण कार्य बंद रहा। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल का कहना है कि एक साल के भीतर पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। वह कहते हैं कि पार्किंग के लिए और नए स्थलों का चयन किया जा रहा है। पार्किंग सुविधा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

---
आम जनता को भी होती है दिक्कत
बागेश्वर। 50 हजार आबादी वाले बागेश्वर नगर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण वाहन संचालन में तो दिक्कतों का सामना करना ही पड़ता है। आम लोगों को भी इससे दिक्कत होती है। दिन में कई बार नगर में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे आम जनता भी असहज महसूस करती है।
कपकोट और ताकुला रोड में बनाई जा सकती है पार्किंग
बागेश्वर। यदि सरकार और जनप्रतिनिधि बागेश्वर की पार्किंग की समस्या का निदान करने के प्रति गंभीर हों तो जिला मुख्यालय में कई स्थानों में पार्किंग का निर्माण किया जा सकता है। जिला मुख्यालय के कपकोट रोड के साथ ही ताकुला रोड में पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जा सकता है। इन दोनों स्थानों में वर्तमान में नगरपालिका सड़क पर खुली पार्किंग का संचालन करती है।
विज्ञापन

---
शासन, प्रशासन और नगरपालिका को पार्किंग सुविधा के विस्तार के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। पार्किंग की व्यवस्था न होने से दिक्कतें होती हैं। - सोनू कर्नाटक व्यापारी बागेश्वर
पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने से वाहन सड़क के किनारे खड़े होते हैं। निर्माणाधीन पार्किंग के काम में तेजी लाई जानी चाहिए। - योगेश पूना निवासी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें