लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियरों की बैठक में विभाग में बड़े पदों की संख्या बढ़ाने की बजाए फील्ड में अधिक नियुक्तियां करने की मांग की गई। निर्माण कार्यों में प्रशासनिक, राजनीतिक हस्पक्षेप का विरोध किया।
यहां लोनिवि विश्राम गृह में हुई बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष रमेश मेहरा ने कहा कि विभाग का अव्यावहारिक पुनर्गठन हुआ। इसमें बड़े इंजीनियरों के पदों की संख्या अधिक बढ़ाई जा रही है जबकि फील्ड में समयबद्धता, गुणवत्ता के लिए जेई, एई स्तर के लोगों को काम करना होता है। इसके बावजूद उनके पदों मेें अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे विभाग की कार्यक्षमता प्रभावित होगी।
वक्ताओं ने लोनिवि में नए खंड, जेई की संख्या बढ़ाने की मांग की। कहा गया कि डिवीजनों में इंजीनियर भारी दबाव के बीच काम कर रहे हैं। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। ब्लैकमेल करने वालों को दंडित किया जाए। खंडाें में जेई के साथ मेट न होने पर चिंता जताई।
सभी जेई के अधीन मेट, बेलदार, श्रमिक तैनात करने की मांग की। वहां प्रांतीय महामंत्री रमेश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र जोशी, पीसी गोस्वामी, विनोद सनवाल, संजय नयाल, चंचल कोरंगा, केएल वर्मा, संजीव भट्ट, जीएस माहरा, संजय शर्मा, दीपिका, भुवन जोशी थे।