फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में छूट के दौरान शनिवार को घर से कम निकले लोग

विज्ञापन
शनिवार को बागेश्वर में दोपहर 12 बजे ही बंद हो गया बाजार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना महामारी की हकीकत अब लोगों की समझ में आने लगी है। शनिवार को लॉकडाउन में छूट के दौरान सीमित संख्या में लोग घरों से बाहर निकले, खरीदारी की और घरों को लौट गए।
विज्ञापन

शनिवार को बाजारों में चार घंटे की रौनक के बाद छाई सुनसानी देखकर लगा कि कोरोना से बचाव के लिए अब लोग सजग हो रहे हैं। शनिवार को बहुत कम लोग घरों से निकले। जिला मुख्यालय के साथ ही कस्बों में भी लोगों की कम भीड़ दिखी। लोग आपस में एक मीटर की दूरी का भी ध्यान रख रहे थे। सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रखने का शासन का निर्देश था लेकिन सुबह 10 बजे बाद ही बाजार में लोगों की भीड़ छंटने लगी थी। सुबह 11 बजे बाद बाजारों में सुनसानी छा गई थी। दोपहर 12 बजे बाद अधिकतर दुकानें भी बंद हो गईं थीं।
सस्ते गल्ले की दुकान में लगी लाइन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के मंडलसेरा स्थित सस्ते गल्ले की दुकान में लोगों को राशन लेने के लिए लगातार दूसरे दिन भी लाइन लगानी पड़ी। हालांकि शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा लोगों की संख्या कम थी। सस्ता गल्ला विक्रेता ने भी लोगों की भीड़ को देखते हुए तीन लोग राशन देने के लिए दुकान में लगाए थे। सुबह नौ बजे करीब 70 लोग लाइन में एक मीटर दूरी बनाकर खड़े थे।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर कंधे में ढोकर ले गए लोग
बागेश्वर। लॉकडाउन में छूट की अवधि में जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों में रसोई गैस बांटी गई। लोग एक-एक कर गैस वाहन के पास आकर रसोई गैस ले गए। लोगों को गैस वाहन से घरों तक कंधे में गैस सिलिंडर ढोना पड़ा। गैस एजेंसी के कर्मियों का कहना था कि लॉकडाउन के चलते मजदूर नहीं मिल रहे हैं, इस वजह से होम डिलीवरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें