बागेश्वर में गोल घेरे में सामाजिक दूरी बनाकर सामान खरीदते ग्राहक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी को अहम माना जा रहा है, लेकिन लॉकडाउन के दौरान सुबह तीन घंटे की छूट में इसका पालन कम हो रहा है। अब पुलिस, प्रशासन ने इसके लिए दुकानों के आगे एक-एक मीटर या दो-दो फुट के अंतर में गोल घेरे बनाए हैं। इसके बावजूद कई लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। इसके लिए पुलिस, प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ रही है।
कोरोना से बचाव के लिए पालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नगर के बाजारों में सब्जी, राशन समेत कई दुकानों के आगे करीब डेढ़-डेढ़ दूरी पर चूने से गोल घेरे और प्रतीक चिन्ह बनाए।