फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन मेले में 40 आवेदकों के ऋण स्वीकृत हुए

विज्ञापन
कपकोट में लगे लोन मेले में मौजूद बैंकर्स और आवेदक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। प्रवासियों और बेरोजगारों के लिए कपकोट ब्लॉक में खंड स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) ने लोन मेला लगाकर 40 आवेदकों के ऋण स्वीकृत किए। बैंक अधिकारियों ने लंबित आवेदन पत्रों की जांच कर ऋण स्वीकृत कराने की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बाद बेरोजगार हुए युवा बैंकों से ऋण लेकर सरकार की रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार करना चाहते हैं। ऋण पाने के लिए बैंक संबंधी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण कई लोगों को लोन नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को कपकोट ब्लॉक में बीएलबीसी के लोन मेले में एसबीआई, यूको बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, अल्मोड़ा सहकारी बैंक के अधिकारियों ने प्रतिभाग कर आवेदकों की ऋण संबंधी समस्याओं का निपटारा किया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जीपी दुर्गापाल ने मौके पर लंबित आवेदन पत्रों का निस्तारण करवाया। ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने बताया कि बैंकों से ऋण स्वीकृत न होने से युवा स्वरोजगार नहीं कर पा रहे हैं। बैंक कर्मचारी भी उन्हें सहयोग नहीं कर रहे थे। जिसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के सामने इस मामले को उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें