फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड सेंटर के खिलाफ कम नहीं हो रहा छात्रों का रोष

विज्ञापन
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में कोविड सेंटर बनाने के विरोध में धरना देते छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। छात्रनेताओं ने डिग्री कॉलेज परिसर में कोविड केयर सेंटर (थ्रीसी) बनाने का विरोध किया है। आक्रोशित छात्र संगठनों ने शनिवार को चौथे दिन भी कॉलेज परिसर में धरना, प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में विरोध कर रहे अभाविप और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज में थ्रीसी बनाना उचित नहीं है। कॉलेज में थ्रीसी बनाने से विद्यार्थियों में गलत संदेश जा रहा है। प्रशासन को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। थ्रीसी के विरोध में उनकी लड़ाई जारी रहेगी। प्रशासन को अपना फैसला बदलना होगा। इसलिए मांग पूरी होने तक उनका विरोध जारी रहेगा। छात्रों का कहना है कि इस मामले पर शीघ्र कार्यवाही न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव गोविंद चंदोला की अध्यक्षता में हुए धरना-प्रदर्शन में गणेश कुमार, सुमित कालाकोटी, प्रकाश बाछमी, कमलेश गढ़िया, जयदीप कुमार, उमेश पांडेय, ललित सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें