फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन रोकने में मददगार साबित होगी आजीविका परियोजना

Sun, 20 Dec 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां आजीविका परियोजना की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्लॉक  प्रमुख रेखा खेतवाल ने योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाकर रोजगार विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योजनाएं सफल हुई तो पलायन कम होगा। आजीविका सहयोग परियोजना की जिला स्तरीय समन्वय, अनुश्रवण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में हुई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने कहा कि परियोजना के तहत आजीविका संवर्धन के लिए डेयरी, पशुपालन, मुर्गीपालन, गौशाला सुधारीकरण, अदरक, हल्दी, प्याज, आलू, गेहूं आदि के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आजीविका बढ़ाना और पलायन रोकना है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु जोशी ने कहा कि उत्पादों को सही मूल्य के साथ बाजार तक पहुंचाने के इंतजाम करने होंगे।

उन्होंने योजनाओं का अधिक लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने महिलाओं को आसान ब्याज दरों पर लोन दिलाने, सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। आजीविका परियोजना के सहायक धर्मेंद्र पांडे ने कहा कि आजीविका परियोजना का मकसद रोजगार के माध्यम से आय के श्रोत बढ़ाना, गरीबी को कम करना है। इसके लिए कई तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों को उत्पादों के विपणन की सुविधा दिलाई जा रही है।
विज्ञापन


बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक (जीएम डीआईसी) बीसी पाठक, मुख्य कृषि अधिकारी (सीएओ) विजय प्रकाश मौर्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. उदय शंकर, बीडीओ गोविंद सिंह बोरा, जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) जेएस कंडारी, जिला उद्यान अधिकारी (डीएचओ) तेजपाल सिंह, बाल विकास अधिकारी (सीडीपीओ) निर्मला, आरसेटी के निदेशक कश्मीर साहनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें