बागेश्वर में डीएम को ज्ञापन देते लीला ठेकेदार संघ के पदाधिकारी
- फोटो : amar ujala
लीसा ठेकेदारों का भुगतान न होने से उनमें तीव्र रोष है। गुस्साए श्रमिकों ने वन निगम के अधिकारियों पर भुगतान न करने और ठेकेदारों का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा है। गुस्साए श्रमिक ठेकेदार और लीसा वेलफेयर सोसायटी की जिला इकाई ने डीएम को ज्ञापन देकर समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर 15 मार्च से धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में कहा कि वन निगम ने पिछले वर्ष के लकड़ी ढुलान के दरों में महंगाई को देखते हुए 20.25 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का आश्वासन दिया था। कार्य पूरा करने के बाद 20.25 प्रतिशत भुगतान के समय कटौती कर दी गई। जबकि संगठन को पूर्व में हुई वार्ता में डीएलएम ने कटौती नहीं करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा लौटों में अब तक कितना भुगतान हुआ है। इसकी भी जांच होनी जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, प्रदेश संयोजक मोहन सिंह रावत, विशन दत्त भट्ट और भूधर नारायण भाकुनी आदि थे।