घिंघारूतोला कस्बे में लगा एसबीआई का एटीएम पिछले तीन महीने से बंद पड़ा है। एटीएम से रुपए नहीं निकल पाने के कारण ग्राहकों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र के लोगों ने बैंक के शाखा प्रबंधक से एटीएम शीघ्र ठीक कराने को कहा है।
शाखा प्रबंधक को दिए पत्र में लोगों ने कहा है कि कस्बे में लगा एटीएम पिछले तीन महीने से बंद पड़ा है। बैंक में अवकाश के दिन तो ग्राहकों की समस्या दोगुनी हो जाती है। उन्होंने शाखा प्रबंधक से एटीएम शीघ्र ठीक कराने को कहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद रावत, ग्राम प्रधान घिंघारूतोला नंदा बल्लभ तिवारी, बुड़घुना मुन्नी जोशी, पीसी जोशी, कैलाश जोशी, उमा देवी, लीला देवी आदि थे। बैैंक प्रबंधक देवेंद्र चौधरी ने बताया कि एटीएम को ठीक कराने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया है। मैकेनिक के आने पर ही एटीएम चालू होगा।