फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नगर क्षेत्र में बढ़ रही तेंदुए की धमक, लोगों में दहशत

Thu, 05 Mar 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बढ़ रही है। मजियाखेत, कफलखेत के बाद कठायतबाड़ा क्षेत्र में भी तेंदुए की धमक से लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

विगत दिनों मजियाखेत में एक साथ दो-दो तेंदुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। बुधवार की रात को कठायतबाड़ा क्षेत्र में तेंदुए की धमक रही। लोगों का कहना है कि जंगल में आग लगने के कारण तेंदुए आबादी वाले क्षेत्रों की तरफ आ रहे हैं। ऐसे में वन विभाग को सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने चाहिए। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि मजियाखेत क्षेत्र में पहले से ही पिंजरा लगाया गया है। विभाग की टीम संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें