फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही तेंदुए की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की धमक बढ़ रही है। जंगल से सटे गांवों में रात को तेंदुए दस्तक देर रहा है। वन विभाग लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र में झाड़ियों का कटान करने और सतर्क रहने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन

वज्यूला, छटिया, मेलाडुंगरी, कंधार, तिलसारी आदि गांवों में लगातार तेंदुआ दिख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही तेंदुआ आबादी की तरफ आ जाता है। रात को तेंदुए की गुर्राहट क्षेत्र में सुनाई देती है। पालतू जानवरों को भी वह शिकार बना रहा है। लगातार आबादी की तरफ तेंदुआ का रुख करने से लोगों में डर का माहौल है। डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि तेंदुआ अक्सर झाड़ियों में छिपता है। ऐसे में लोगों को अपने घर और गांव के आसपास झाड़ियां काटकर साफ करनी चाहिए। रात के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए। बच्चों को कतई बाहर नहीं निकलने देना चाहिए। संवेदनशील जगहों पर समूह बनाकर जाना चाहिए। बताया कि वन विभाग की टीमें भी लगातार गश्त कर लोगों को जागरूक कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें