बागेश्वर। नगर के केमू स्टेशन के पास स्थित सार्वजनिक प्याऊ इन दिनों देखरेख के अभाव में बदहाली का शिकार है। नगर पालिका की ओर से संचालित इस प्याऊ के मुख्य टैंक को बंदरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है जिसके चलते लगातार पानी की बर्बादी हो रही है।
शनिवार को टैंक से लगातार पानी का रिसाव होने लगा। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों का भारी जमावड़ा रहता है। बंदरों के झुंड ने प्याऊ के ऊपर रखे टैंक को हिलाकर और उस पर कूदकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया है। टैंक के टूटने के कारण पानी स्टोर होने के बजाय नाली में बहकर बर्बाद हो रहा है। टैंक क्षतिग्रस्त होने से स्टेशन परिसर में पानी फैल रहा है जिससे कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी हुई है। नगर पालिका के ईओ विनोद जीना ने बताया कि इस संबंध कोई सूचना नहीं थी। अब सूचना मिली है, टीम को मौके पर मरम्मत के लिए भेज दिया गया है। संवाद
.