फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की गोमती नदी और नीलेश्वर पहाड़ी पर दिखा तेंदुआ

Sat, 18 Mar 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर नगर में तेंदुआ फिर नजर आया। कुछ लोगों ने गोमती नदी की झाड़ियों में तो कुछ लोगों ने नीलेश्वर मंदिर की पहाड़ी में तेंदुआ देखे जाने की बात कही। तेंदुए नजर आने से लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

बागेश्वर नगर की गलियों में कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है। मंडलसेरा और कठायतबाड़ा में दिन दहाड़े तेंदुए दिख चुके हैं। सीसीटीवी में भी कई बार सड़कों पर चहलकदमी करता तेंदुआ देखा गया है। शनिवार को कुछ लोगों ने नीलेश्वर की पहाड़ी पर और गोमती नदी की झाड़ियों में तेंदुए को देखने की बात कही। लगातार तेंदुए के देखे जाने से लोग भयभीत हैं। नगरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते तेंदुए को पकड़ा नहीं गया तो किसी के साथ भी हादसा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें