फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुआ शहर में घूमता तेंदुआ

Fri, 17 Mar 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बागेश्वर शहर की गलियों में एक बार फिर तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया है। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद होने के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर भय बढ़ गया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुए शिकार की तलाश में शहर की ओर रुख कर रहे हैं। 


बागेश्वर शहर में पिछले कई महीनों से तेंदुए नजर आ रहे हैं। शाम ढलते ही नगर की गलियों में कई बार लोग तेंदुए को देख चुके हैं। कठायतबाड़ा और मंडलसेरा में दिन में ही आबादी में घुसे तेंदुओं को हजारों लोगों ने देखा। बुधवार की रात माल रोड में तेंदुआ देखे जाने के बाद गुरुवार को भी तेंदुआ शहर की गलियों में भोजन की तलाश में घूमता रहा। इस तेंदुुए की तस्वीर एक व्यापारी की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 
विज्ञापन



रात होते ही शहर की गलियों में लगातार तेंदुए के नजर आने से लोग डर महसूस कर रहे हैं। बिलौना क्षेत्र में सुबह तक तेंदुओं के देखे जाने से मार्निंग वॉक के लिए जाने वाले लोग भी डरे रहते हैं। नगरवासियों ने वन विभाग से इन तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन


.............कोट...............
बागेश्वर शहर के नजदीक ही जंगल है। इन जंगलों से तेंदुए कई बार भोजन की तलाश में शहरी क्षेत्र तक पहुंच जाते हैं। यह आदमखोर नहीं है। यदि तेंदुओं को बार-बार शहर में देखा गया तो सुरक्षा के लिहाज इसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। 
एमबी सिंह, डीएफओ बागेश्वर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें