तेंदुए ने वन रेंज क्षेत्र बैजनाथ के लौबांज गांव में पांच बकरियों को निवाला बना लिया। तेंदुए के आतंक से परेशान पशुुपालकों ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को मुआवजा देेने, तेंदुए को पक ड़ने के लिए गांव में शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है।
बैजनाथ रेंज के लौबांज गांव में तेंदुए ने बुधवार की रात अलग-अलग गोशाला में बंधी बकरियों को निवाला बना लिया। वन विभाग के अनुसार तेंदुए ने हरीश राम की एक, बहादुर राम की दो, मधन राम की तीन बकरियों को मार डाला। लौबांज गांव निवासी एडवोकेट जगदीश आर्या ने वन विभाग से प्रभावित पशुपालकों को तत्काल मुआवजा देने को कहा है। गांव के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बहादुर कोरंगा ने बताया कि लौबांज इलाके में तेंदुए ने कई दिनों से आतंक बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से गांव में शीघ्र पिंजरा लगाने की मांग की है।