बागेश्वर। तेंदुए ने जाखनी गांव में पांच बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। एक बकरी को जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को जाखनी निवासी बबीता देवी पत्नी शमशेर सिंह मेहता खेत में बकरियां चरा रही थीं। इस दौरान तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर दिया, जिससे बकरियां जंगल की ओर भाग गईं।
युवा हेमवंत सिंह, मुकेश, चंदन, संतोष, अक्षय, भरत, उमेश, केदार, नवीन, गोविंद, भूपाल, इंदर ने पूरी रात जंगल में बकरियों की खोज की। बुधवार को जंगल में पांच बकरियों के शव मिले। एक बकरी जख्मी अवस्था में मिली। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया। नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया।