फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बिलौना में लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर क्षेत्र में तेंदुए की दहशत के बीच राहत भरी खबर आई है। बिलौना वार्ड में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद होने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगर के बिलौना, नारायणदेव और ज्वालादेवी वार्ड में लंबे समय से तेंदुए की धमक बढ़ रही थी। तेंदुआ आबादी क्षेत्र में बार-बार दिख रहा था। नारायणदेव वार्ड में स्थित प्राथमिक विद्यालय पालनीकोट में तेंदुए के दिखने की घटनाएं बढ़ने से दहशत थी। वन विभाग ने करीब दो महीने पहले पालनीकोट में पिंजरा लगाया। हालांकि तेंदुआ उसके समीप तक नहीं पहुंचा। आबादी क्षेत्र में लगातार तेंदुआ दिखता रहा, जिसके बाद विभाग ने पिंजरे की लोकेशन बदली। बिलौना सीएमओ कार्यालय के समीप मुख्य मार्ग के पास ही पिंजरा लगाया। बुधवार की सुबह एक मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गई। रेंजर केवलानंद पांडेय के नेतृत्व में वन दरोगा तारा सिंह फर्स्वाण, नवीन कुमार, बीट अधिकारी चंदन राम, इंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे। तेंदुआ को वन विभाग के कार्यालय में लाया गया। रेंजर पांडेय ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद तेंदुए को प्राकृतिक आवास में सुरक्षित भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें