बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 23 नवनियुक्त पीएलवी के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवनियुक्त कार्यकर्ताओं के साथ निशुल्क विधिक सहायता, मौलिक अधिकारों और नालसा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
सोमवार को जिला जज एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष सुबीर कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के व्यावहारिक कौशल को बेहतर बनाना और नए कानूनों और योजनाओं की जानकारी देना है। सचिव अनीता कुमारी ने पीएलवी की भूमिका, निशुल्क विधिक सहायता और नालसा की योजनाओं की जानकारी दी। अधिवक्ताओं ने महिला कानूनों, साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणाम और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।