फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रामलीला में सीता हरण का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

Tue, 03 Nov 2026 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
धरमघर में रामलीला मंचन के दौरान सीता हरण का अभिनय करते कलाकार।
विज्ञापन
धरमघर(बागेश्वर)। रामलीला के सातवें दिन पंचवटी प्रसंग से लेकर सीता हरण तक की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से रूबरू कराया। लीला के दौरान सूर्पणखा का पंचवटी में प्रवेश, राम-लक्ष्मण से संवाद, नासिका छेदन और खर-दूषण वध के प्रसंगों का मंचन हुआ। रविवार को रामलीला मंचन में मारीच ने स्वर्ण मृग का रूप धारण कर सीता को आकर्षित किया। स्वर्ण मृग को पकड़ने के लिए भगवान राम के वन में जाने और उनके पीछे लक्ष्मण के जाने के प्रसंग ने कथा को आगे बढ़ाया। इस दौरान रावण जोगिया वेश धारण कर पंचवटी पहुंचा और छलपूर्वक सीता का हरण कर ले गया। सीता हरण के मार्मिक दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इस दौरान सूर्पणखा की भूमिका अंजलि कोरंगा ने निभाई, जोगिया वेशधारी रावण के किरदार में दर्शन कार्की ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें