फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक जागरुकता शिविर में दी महिला अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन
बागेश्वर के गढ़सेर में महिलाओं को विधिक जानकारी देते सिविल जज सीनियर डिवीजन जयेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
अल्मोड़ा/बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा ने ताड़ीखेत में तो बागेश्वर ने गरुड़ के गढ़सेर गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के सचिव रवि शंकर मिश्रा ने संविधान में महिलाओं से संबंधित अधिकारों, परिवार न्यायालय के कार्य और महिलाओं पर होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधिक सहायता प्राप्त करने के लिये अपने निकटतम डाकघर के माध्यम से आवेदन प्राधिकरण को भेज सकते हैं। वहां पर सिविल जज रानीखेत शिवानी नाहर, बीडीओ प्रभात सिंह बिष्ट, जरीना, अभिलाषा तिवारी, सुनीता पांडे, ललित मोहन आर्य आदि थे।
बागेश्वर के प्राधिकरण सचिव और सिविल जज सीनियर डिवीजन जयेंद्र सिंह ने प्राधिकरण के क्रियाकलापों के बारे में बताया। उन्होंने लैंगिक अपराध से बालकों के संरक्षण अधिनियम, घरेलू हिंसा, महिला हिंसा आदि की रोकथाम के लिए बने कानूनों की जानकारी दी। सिविल जज, न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक शर्मा ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के बारे में भी बताया। प्रोफेसर शिव प्रकाश राय ने महिलाओं के अधिकार और उनके उत्थान के लिए बनी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश जोशी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें