फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 834 आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं घोषित हुआ अवकाश

Mon, 06 Jan 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शिक्षा विभाग ने उत्तरायणी मेला क्षेत्र के विद्यालयों को छोड़ अन्य प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश शुरू कर दिया है, लेकिन जिले के 834 आंगनबाड़ी अभी भी खुले हैं।
विज्ञापन

अवकाश शुरू न होने की वजह से इन बच्चों को ठंड के बीच केंद्रों में जाना पड़ रहा है। मौसम में बढ़ती सर्द बच्चों से लेकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है, लेकिन विभाग अभी तक सचेत नहीं हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष भगवती जाेशी का कहना है कि शीतकाल में केंद्रों में पांच दिन का अवकाश रहता है लेकिन अब तक अवकाश की घोषणा नहीं हुई है। विद्यालयों के अवकाश के दिनों में आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद किए जाने चाहिए ताकि बच्चों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

आंगनबाड़ी केंद्रों में पांच दिन का अवकाश बच्चों को दिया जाता है। अवकाश बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन से बातचीत कर फैसला लिया जाएगा। जिसके बाद ही केंद्रों में अवकाश की तिथि और समय सीमा घोषित हो सकेगी। -डॉ. मंजूलता यादव, डीपीओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें