गरुड़ (बागेश्वर)। 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी का गरुड़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और नव युवक,महिला मंगल दलों ने बाजार में भव्य झांकी निकाली। एसडीएम गरुड़ जितेंद्र वर्मा ने तेजस्विनी का अनावरण किया। एसडीएम ने राष्ट्रीय खिलाड़ी कृतिका बोरा और हरीश बोरा को मशाल सौपी। झांकी राइंका गरुड़ से गरुड़ बाजार, गोलू मार्केट, टानीखेत पहुंची। वहां पर तहसीलदार निशा रानी, नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा, बीईओ कमलेश्वरी मेहता, कैलाश जोशी, राइंका गरुड़ के प्रधानाचार्य गिरीश नेगी आदि थे। संवाद