फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवाईसी में सलेक्शन नहीं इलेक्शन से बनेंगे नेता: महतो

Thu, 09 Oct 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के जिला समन्वयक उदित महतो ने कहा कि उत्तराखंड में संगठनात्मक चुनावों की घोषणा कर दी है। ब्लाक, विधाानसभा, जिला और राज्य स्तर पर चुनाव होंगे। प्रदेश में युवा कांग्रेस के 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चौघानपाटा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि 24 से 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया होगी। 10 नवंबर से नौ दिसंबर तक ऑनलाइन सदस्यता दी जाएगी। सदस्यता के लिए व्यक्ति को निर्धारित ऐप पर वीडियो अपलोड करना होगा, साथ ही ओटीपी के माध्यम से सदस्य बनने की पुष्टि भी देनी होगी। उन्होंने कहा कि 18 से 35 वर्ष तक के युवा ही सदस्य बनेंगे और उनको ही नेतृत्व करने का अवसर भी मिलेगा।
आवेदन करने वाले युवा का पार्टी सत्यापन भी करेगी ताकि कोई विवाद न हो। चुनाव पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और स्वतंत्र होंगे। हर सदस्य को अपने क्षेत्र से निर्वाचित होकर नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रत्येक युवा को राजनीति की मुख्यधारा में शामिल कर नेतृत्व का मौका देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब पारिवारिक पृष्ठभूमि के बल पर नहीं स्वयं को संगठन के लिए साबित करने वाले युवाओं को ही नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। पार्टी में नेता सलेक्शन नहीं इलेक्शन से बनेंगे। वहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, निवर्तमान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कुमार, जिला उपाध्यक्ष इसरार अहमद, प्रदेश सचिव धीरज गैलाकोटी, दिनेश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें