फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता की कमी खाद्य पदार्थों में मिलावट की जननी

Fri, 29 Apr 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विशेषज्ञों से चर्चा करते बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 लोक संचार एवं विकास समिति पिथौरागढ़ की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के उत्प्रेरण एवं सहयोग और पब्लिक स्कूल वेलफेयर ऐसोसिएशन की जिला इकाई के समन्वय से यहां बच्चों का तीन दिवसीय विज्ञान मेेला शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान विषय विशेषज्ञों ने बच्चों को कई जानकारियां दीं। प्रयोगात्मक ज्ञान संदर्भ व्यक्ति योगेश भट्ट ने दिया। उन्होंने बताया कि समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जागरूकता की कमी खाद्य पदार्थों में मिलावट की जननी है। अधिकतर लोग बाजार पर निर्भर हैं। उत्पादों का बगैर परीक्षण के उपयोग करना कई बार नुकसानदायक होता है।
विज्ञापन

जितेंद्र भटनागर, डा. बसंती भट्ट, डा. अजय कुमार जोशी, डा. दर्शन लाल बवेजा, मनमोहन श्रीवास्तव, शंकर बर्थवाल ने बच्चों से वैज्ञानिक दृष्टि से समाज को मजबूत बनाने को कहा। बच्चों ने विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी लगाई है। मेले को सफल बनाने में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डा. आशा तिवारी, हरीश पांडे, रेखा धामी, दुर्गा असवाल, गौरव पंत, भास्कर तिवारी, लक्ष्मी टाकुली और प्रशांत पांडे समेत विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और प्रधानाचार्य सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें