फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग शुल्क बढ़ाने से बिफरे चालक और मालिक

Fri, 29 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
नगर पालिका में ईओ का घेराव करते ड्राइवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 अमसरकोट-नदीगांव-गिरेछीना सड़क पर चलने वाले टैक्सी चालक और मालिक नगर पालिका परिषद द्वारा पार्किंग शुल्क बढ़ाने से भड़क गए हैं। गुस्साए चालक बृहस्पतिवार को नगर पालिका पहुंचे। यहां अधिशासी अधिकारी के नहीं मिलने पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी का घेराव कर दिया। टैक्सी चालकों ने चेतावनी दी कि यदि बढ़ा हुआ शुल्क शीघ्र वापस नहीं लिया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

टैक्सी चालकों ने कहा कि पालिका ने वाहनों का पार्किंग शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया है। शुल्क बढ़ाने के लिए पालिका ने चालकों और मालिकों से किसी प्रकार की राय मशविरा नहीं किया। पालिका पार्किंग स्थल पर कोई सुविधा नहीं देती है। उन्होंने कहा कि बढ़ाया गया शुल्क किसी भी दशा में जमा नहीं करेंगे। प्रशासनिक अधिकारी पंकज पांडे  ने चालकों से कहा कि वह सोमवार को पालिका में आकर ईओ के साथ बैठकर समस्या का समाधान करवाएं। घेराव करने वालों में हरीश परिहार, नंदन सिंह, गोविद सिंह, हरीश परिहार, नरेश टंगड़िया, गिरीश टंगड़िया, कमल टंगड़िया, हेम चंद्र बलसूनिया, भाष्कर लोहनी,, दीपक कत्यूरी और केदार टंगड़िया आदि शामिल थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें