बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पहले जिलास्तरीय टेक्नोलॉजी मेले का आयोजन हुआ। तीन विकासखंडों के छात्र-छात्राओं ने लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल के माध्यम से पांच मिनट की समय सीमा में समाज, शिक्षा और कंप्यूटर तकनीकी से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं। अतििथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
बुधवार को टेक्नो मेले का शुभारंभ डायट प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम समन्वयक कैलाश प्रकाश चंदोला ने कार्यक्रम की रूपरेखा और नियमों की जानकारी दी। टेक्नो मेले के कक्षा छह से आठ वर्ग में राजकीय जूनियर हाईस्कूल झांकरा के कुणाल कुमार, कक्षा नौ से दस आयु वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज मैगड़ीस्टेट की बबीता पिमोली और कक्षा 11 से 12 वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला के नीरज भंडारी विजेता रहे।
निर्णायक मंडल में डायट प्रवक्ता डॉ. राजीव जोशी, डॉ. दयासागर, राइंका उडियार के शिक्षक मिलिंद बिष्ट रहे। इस मौके पर डॉ. दीपक चंद्र, दीप चंद्र जोशी, आलोक पांडेय, प्रकाश जोशी, ममता आर्या आदि मौजूद रहे।
उदीयमान खिलाड़ी बनने के लिए बहाया पसीना
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत बुधवार को सोमेश्वर के खेल मैदान में ताकुला विकासखंड स्तरीय ट्रायल हुआ। विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, ताइक्वांडो में प्रतिभा दिखाई।
14 से 17 आयु वर्ग की एथलेटिक्स में विनोद बिष्ट, रिया नेगी, 17 से 19 आयु वर्ग में गोलू कुमार, शिवानी बोरा, 19 से 21 आयु वर्ग में अमन, नेहा, 21 से 23 आयु वर्ग में मनोज कुमार का चयन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने कहा कि इसके बाद जिला स्तरीय ट्रायल होंगे जहां चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
इस मौके पर ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक ललित तिवारी, हरीश भंडारी, कविता जोशी, जगदीश आर्य, विनोद आर्य, प्रियंका कन्याल आदि मौजूद रहे।