फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर सुलगते रहे कुकड़ामाई व कांडा के जंगल

Fri, 28 Apr 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
कांडा के जंगलों में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय से लगे कुकड़ामाई के जंगलों में आग लग गई। वन कर्मियों की तमाम मशक्कत के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। उधर कांडा के चीड़ के जंगल भी बृहस्पतिवार को दिन भर धधकते रहे।

गुरुवार को जिला मुख्यालय के समीप स्थित कुकड़ामाई के जंगल में किसी ने आग लगा दी। देखते ही देखते चीड़ की पिरुल में तेजी से आग फैल गई। तेज हवाओं के कारण मौके पर पहुंचे वन कर्मी भी तत्काल आग पर काबू नहीं पा सके। चीड़ के जंगल में लगी आग से वन्य संपदा को काफी नुकसान हुआ है। उधर कांडा क्षेत्र में भी कई वनों में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आग लगने से अब तक अधिकांश चीड़ के वन जल चुके हैं। वन विभाग ने वनों की आग पर नियंत्रण के लिए 29 क्रू स्टेशन बनाए हैं। ग्राम पंचायतों, ग्राम प्रधानों और सरपंचों का सहयोग भी लिया जा रहा है। इसके बावजूद आग लगने की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। जिला मुख्यालय के आसपास के अधिकांश वन पहले ही जल चुके हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें