फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुरुस्त रखे जाएं ट्रैक रूट के पैदल मार्ग एवं गेस्ट हाउस

Fri, 28 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी ने पिंडारी ट्रैक रूट के सुधारीकरण और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए ट्रैकिंग रूटों के पैदल मार्ग और गेस्ट हाउसों के साथ ही हट्स को दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने पर्यटकों के बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन

ट्रैकिंग सीजन को देखते हुए कलक्ट्रेट सभागार में पर्यटन विकास विभाग, लोनिवि, केएमवीएन, जिला पंचायत और वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल रूटों के सुधार और प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के ठहरने, भोजन, आवागमन आदि के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखनी जरूरी हैं। उन्होंने पर्यटन विभाग को पोर्टर, गाइड के लिए स्थानीय बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षण देने, ट्रैकर्स के भोजन में स्थानीय व्यंजनों को शामिल करने को कहा। केएमवीएन को पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। डीएम ने लोनिवि के ईई से मार्ग सुधारीकरण और पुलिया निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने ट्रैक रूट के प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर, होर्डिंग, पंफलेट छपवाने को कहा। बैठक में इंजीनियर आरके पुनेठा, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें