फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल से लावारिस पड़ा कृषि निवेश केंद्र

Thu, 15 Feb 2018 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
नारतोली में लावारिश पड़ा कृषि विपणन केंद्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जनपद के भनारतोली में आठ वर्ष पूर्व बना कृषि विपणन केंद्र लावारिस पड़ा है। क्षेत्र के किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से केंद्र का संचालन करने की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य हेम चंद्र जोशी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे भनारतोली के ग्रामीणों ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की ओर से कृषि निवेश केंद्र का निर्माण किया गया था, लेकिन इसका संचालन आजतक शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


लाखों की लागत से बना यह भवन आज अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है। ग्रामीणों ने इस भवन को जल्द ही संचालित करने की मांग उठाई है। इसके अलावा उन्होंने दाणोंछीना-लोब सड़क में कटी भूमि का मुआवजा देने, एक वर्ष पूर्व स्वीकृत नलकूप का निर्माण करने, आपदा से ध्वस्त सिंचाई नहर का सुधार करने, हैंडपंप स्थापित करने की मांग भी उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रधान भैरव दत्त जोशी, विशन सिंह, दीवान सिंह, महेंद्र सिंह, एमएस मेहता, कुंदन सिंह, घनश्याम आदि ग्रामीण शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें