फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरेही क्षेत्र की समस्याएं सीएम तक पहुंचाईं

Tue, 14 Jul 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेही क्षेत्र के  लोगों ने देहरादून जाकर मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर क्षेत्र  की समस्याएं बताईं। ग्रामीणों ने सीएम से लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन


सीएम के निजी सचिव रंजीत दास के माध्यम से मुख्यमंत्री से मिले शिष्टमंडल ने राइंका भटखोला में  शिक्षकों की तैनाती करने, सारीचौंरा से दाणोंछीना तक जीप मार्ग बनाने, छुरमल देवता के मंदिर और सारीचौरा का सुंदरीकरण करने, प्राथमिक पाठशाला खांकर, पगना का जीर्णोद्धार और चहारदीवारी का निर्माण करने की मांग की।

खांकर में नलकूप का विस्तारीकरण करने, आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण करने, गाड़ीखेत से नैणी  पैदल मार्ग बनाने, सेम मंदिर का सुंदरीकरण, राइंका बोहाला की चहारदीवारी  का निर्माण करने, पैदल पुलिया और सीसी मार्ग का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन


शिष्टमंडल में आनंद बल्लभ जोशी, राकेश नेगी, चंद्रशेखर जोशी, राजेंद्र  प्रसाद, पूरन सिंह असवाल, पीतांबर गुरूर्रानी और पूरन सिंह असवाल शामिल थे। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें