फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नंदा शिखर सम्मान से नवाजे गए कीवी मैन कोरंगा और महिला क्रिकेटर प्रेमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्कृष्ट कार्यों से जिले को नई पहचान दिलाने वाले कीवी मैन भवान सिंह कोरंगा और राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान से नवाजा गया है। देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कोरंगा और प्रेमा के परिजनों को सम्मानित किया। इससे पूर्व दोनों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सम्मानित कर चुके हैं। दोनों के सम्मानित होने पर जिले में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

शामा निवासी पूर्व प्रधानाचार्य कोरंगा ने 2005 में पहली बार शामा में कीवी की खेती शुरू की थी। सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने स्वयं को पूरी तरह से कीवी की खेती और उनके उत्पाद बनाने में समर्पित कर दिया। वर्तमान में वह 200 क्विंटल से अधिक कीवी का सालाना उत्पादन करते हैं। वहीं उत्तराखंड की रणजी टीम की सदस्य और डब्ल्यूपीएल की विजेता टीम आरसीबी की खिलाड़ी प्रेमा रावत ने अपने खेल से अलग पहचान बनाई है। मूल रूप से कपकोट के सुमटी निवासी प्रेमा लेग स्पिन बॉलर और मध्य क्रम की अच्छी बल्लेबाज हैं। वह प्रदेश की टीम से खेलने वाली जिले की पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनका सम्मान चाचा जौहार सिंह रावत ने प्राप्त किया। विधायक पार्वती दास व सुरेश गढ़िया, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, डीएम आकांक्षा कोंडे आदि ने दोनों को सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें